Breking- SSC परीक्षा में चीटिंग की हाई-टेक कोशिश!, ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में नकल करते हुए पकड़ा गया अभ्यार्थी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
ssc-exam-dehradun-man-caught-cheating with bluetooth-device-arrested

हाल ही में देहरादून(Dehradun news) में SSC परीक्षा में चीटिंग की हाई-टेक कोशिश नाकाम हो गई। देहरादून में एक अभ्यार्थी ब्लूटूथ डिवाइस के सहारे मुन्ना भाई के स्टाइल में चिटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ऐसे में आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं उसके दो अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

दरअसल हरियाणा का रहने वाला ये शख्स परीक्षा के बीच बाथरूम जाने के बहाने से एग्जाम हॉल से बाहर गया। जब वो परीक्षा कक्ष में वापस लौटा तो उसकी चेकिंग की गई। इस दौरान उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ।

SSC परीक्षा में चीटिंग की हाई-टेक कोशिश नाकाम!

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र में नियुक्त सपोर्टिंग स्टाफ ने ही आरोपी युवक को ब्लूटूथ डिवाइस दिया था। इसी ब्लूटूथ के सहारे उसका अन्य साथी से संपर्क कर परीक्षा में नकल करने का प्लान था। हालांकि ये प्लान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में नकल करते हुए पकड़ा गया अभ्यार्थी

दरअसल 18 नवंबर को देहरादून में एसएससी की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (टायर 1) की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इस पेपर का एक केंद्र महादेवी इंटर कॉलेज है। जहां पर 12 से 30 नवंबर तक परीक्षा चल रही है

बाथरूम जाने के बहाने गया ब्लूटूथ लेकर आया

मंगलवार को प्रथम पारी की परीक्षा थी। जो सुबह 10 से 11 बजे तक थी। जहां पर एक हरियाणा का युवक दीपक भी परीक्षा देने आया था। गेट में चेकिंग के बाद वो परीक्षा हॉल में चला गया। हालांकि कुछ समय बाद बाथरुम के बहाने वो बाहर आया। जब वो वापस क्लास में गया तो उसकी चेंकिग की गई। वहीं से उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिला।

पूछताछ करने पर आरोपी अभ्यार्थी ने बताया कि उसे परीक्षा केंद्र में नकल करने के लिए सपोर्टिंग स्टाफ लकी सिंह ने ब्लूटूथ डिवाइस दिया था। इस डिवाइस से उसका परिचित जैश उसे चिटिंग करवाता

ADVERTISEMENTS