Breakng News: रेड अलर्ट जारी, कल को बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंडः बड़ी खबर-रेड अलर्ट जारी, बुधवार को बंद रहेंगे बागेश्वर जिले के सभी स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पूर्वानुमान दिनांक 12 अगस्त, 2025 के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कही कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

अतः मौसम विभाग देहरादून द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS