ब्रेकिंग-हल्द्वानी में सनसनी: जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हल्द्वानी। कमलुआगांजा क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुए युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलुआगांजा निवासी 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दीपक पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि दीपक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन