ब्रेकिंग:- तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

तहसील परिसर में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोटद्वार तहसील परिसर में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवेदनशील परिसर में शव मिलने से सुरक्षा पर सवाल

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में जिस स्थान पर शव मिला, वह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां उपजिलाधिकारी का आवास मौजूद है। वहीं, घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर कोतवाली और लगभग 10 मीटर की दूरी पर एसपी कार्यालय स्थित है। ऐसे में तहसील परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार शख्स की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

ADVERTISEMENTS