ब्रेकिंग न्यूज़- पीएम ने दिया इस्तीफा!, देश छोड़कर भागने की प्लानिंग! अब आगे क्या?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भंयकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच खबर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली जल्द ही देश छोड़कर दुबई भाग भी सकते हैं। बता दें कि जगह-जगह पर Gen Z के विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Nepal में तख्तापलट!

दरअसल नेपाल में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा संभाले रखा। राजधानी काठमांडू समेत कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हो रही हैं।

खबरों की मानें तो अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत और 500 से ज्यादा लोगों के घायल हो चुके हैं। सोमवार को हुई पुलिस फायरिंग ने हालात को और बिगाड़ दिया। छात्रों और युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी साफ मांग है ओली इस्तीफा दें।

Nepal PM KP Oli ने दिया इस्तीफा!

नेपाल में भंयकर विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री समेत 10 मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली देखना चाहते थे। ऐसे में उनक ये मांग पूरी होती दिख गई है। कहा ये भी जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वो अब देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं

ADVERTISEMENTS