ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल का तहसील में औचक छापा, गोपनीय फाइलों पर निजी युवक काम करते मिले,फ़िर……

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील कार्यालय में औचक छापा मारकर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी। छापे के दौरान बेहद गोपनीय कार्यालय में कोर्ट की फाइलों पर दो निजी युवक काम करते हुए पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तहसीलदार से सवाल किया कि “इस तरह की लापरवाही से व्यवस्था आखिर कैसे सुधरेगी?”

जिलाधिकारी ने तुरंत एडीएम विवेक राय को मौके पर बुलाया और पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई व विस्तृत जांच के आदेश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि ऐसी ही अनियमितताओं के कारण फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्रों जैसे मामले सामने आ रहे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पूरे घटनाक्रम से विभागीय लापरवाही उजागर हो गई है।

ADVERTISEMENTS