Breking news :-उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान (निर्वाचन आयोग)

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।

16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा सीट के लिए मतदान

उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होने वाला है। नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सीट के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 

राज्यसभा सीट पर चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन – 29 सितंबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 6 अक्टूबर
  • नामांकन जांच – 7 अक्टूबर
  • नाम वापसी – 9 अक्टूबर तक
  • वोटिंग – 16 अक्टूबर, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना – 16 अक्टूबर को ही शाम 5 बजे से
ADVERTISEMENTS