ब्रेकिंग न्यूज़- भूकंप ने बरपाया कहर!, 250 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Ad
ख़बर शेयर करें
Afghanistan Earthquake today

Afghanistan Earthquake Today: अफगानिस्तान में बीते दिन रविवार यानी 31 अगस्त रात को आए भूकंप ने तबाही (Earthquake today) मचा दी। तबाही से मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है। भूकंप के चलते अब तक 250 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं सैकड़ों लोग घायल हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई।

Afghanistan

Afghanistan Earthquake Today: भूकंप ने बरपा कहर!, 250 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के सूचना मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन रविवार देर रात भूकंप( Earthquake) से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की मानें तो भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Earthquake के बाद बचाव कार्य हुआ शुरू

कुनार प्रांत के नूर गल, सावकी, वातपुर, मनोगी और चापा दारा जिलों में लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पहले मौत का आंकड़ा नौ था। जिसके बाद 20 हुआ। अब ये संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो गई है।

Afghanistan

कई घर मलबे में तब्दील

भूकंप से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। बता दें कि भूकंप के बाद भूस्खलन भी हुआ। जिसके चलते कई लोग मलबे में दब गए है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। नंगरहार और कुनार प्रांत हिंदूकुश क्षेत्र का हिस्सा है। ये भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के जंक्शन पर है। जिसके चलते ये इलाका भूकंप के लिहाज से काफी ज्यादा संवेदनशील माना जाता है