हल्द्वानी में देर रात से मूसलधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी: मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले के लिए जारी रेड अलर्ट के बाद देर रात से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश ने हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं नदी-नाले भी उफान पर हैं।हीरानगर क्षेत्र में भारी जलभराव से दोपहिया और चारपहिया वाहन बेहद मुश्किल से गुजर पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/pn2_ky_YPlg?si=fH5zVQ8tft_IGKwS

जलस्तर बढ़ने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और नगर निगम की टीमें जल निकासी कार्य में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS