ब्रेकिंग -हलद्वानी के इस इलाके में घटी बड़ी घटना पड़ोसी का बड़ा नुकसान,मजदूर…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर आ रही है यहां की एक रिहायसी कॉलोनी डेहरिया में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है मरीज की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है बताया गया है कि अति गंभीर स्थिति में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया।

वहीं पड़ोसी के घर में इसी हाई टेंशन लाइन से करंट पास होने से उनके मीटर, स्विच बॉक्स पंखे समेत सभी उपकरण जल गए हैं तथा घर की विद्युत बाधित हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार डहरिया की बीसी पांडे के घर की दूसरी छत में निर्माण चल रहा था तथा तीन-चार मजदूर नीचे काम कर रहे थे एक कोई मजदूर किसी लोहे की चीज को नीचे को ला रहा था कि इसी बीच वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया

उसका शरीर टेढ़ा हो गया वहीं इस करंट के पड़ोसी घर में पास होने से पड़ोसियों के सभी विद्युत उपकरण मीटर, स्विच पंखे काले हो गए तथा जबरदस्त ढंग से नुकसान हो गया।

जानकारी मिलने के बाद हमने घटना स्थल का दौरा किया जहां लोगों ने बताया कि मजदूर की स्थिति बहुत गंभीर थी जिसे अस्पताल भेजा गया है तथा पड़ोसियों के काफी उपकरण नष्ट हो चुके हैं तथा उनकी घर में सभी उपकरण काले पड़ चुके हैं

ADVERTISEMENTS