ब्रेकिंग – यहाँ राफ्टिंग के दौरान बीच नदी मे एक दूसरे पर चले डंडे (चपु) मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

योग नगरी ऋषिकेश में नदी के बीच में उस समय हंगामा हो गया और चीख पुकार मच गई. जब पर्यटकों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर चाकू से वार करने लगे इसी बीच कुछ मार से बचने के लिए नदी में कूद गई शुक्र है कि कोई नदी में बहा नहीं.

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला इलाके में राफ्टिंग करते वक्त कुछ लोग आपस में भिड़ गये. किसी बात को लेकर पर्यटकों के बीच बहस हुई और उसके बाद उन्होंने एक दूसरे पर चप्पू से हमला कर दिया.

नदी के बीचों बीच हुए इस हंगामे के दौरान चीख पुकार मच गयी. कुछ पर्यटक नदी में कूद गए. इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंची तथा पर्यटकों के बीच वाद-विवाद को शांत किया अभी फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जा सकेगा.

ADVERTISEMENTS