ब्रेकिंग -यहाँ यूएसनगर मे जहरीली गैस के रिसाव से एसडीएम सीओ समेत 30 बेहोश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर एस केटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे।

सूचना के बाद एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 32 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी ली और तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS