ब्रेकिंग- हलदानी अपडेट -कमलुवागांजा मे चली चचेरे भाई को गोली से उड़ाया ,मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

हल्द्वानी से एक बहुत सनसनी भरी खबर आ रही है यहां कमलुवागंजा गोली shotचलाए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है ।

जानकारी के अनुसार कमलवागांजा के रामलीला आयोजन स्थल के नजदीक एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते अपने नजदीकी रिश्तेदार पर गोली चला दी है जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है।

मृतक के रिश्तेदारों की ओर से बताया गया है कि जमीनी विवाद के चलते मृतक ने पूर्व में मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसे उसे जान का खतरा है इसलिए उसकी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

लेकिन मुखानी थाने के द्वारा इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बाद उन्हें किसी भी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है जानकारी के अनुसार मृतक तहसील में अराइज नवीस तथा स्टैंप वेंडर का काम करता था तथा गोली मारने वाला भी उसी गांव का निवासी है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच रही है ।

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस से मामले की प्रमाणिकता होने के बाद ही हम इस खबर का फॉलोअप प्रकाशित करेंगे

परिजनों के मुताबिक गोली मारने वाला दिनेश नैनवाल फरार हो गया है तथा उसने अपने चचेरे भाई उमेश नैनवाल को गोली मार दी है जिसे आनन फानन में कालाढूंगी रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया

ADVERTISEMENTS