ब्रेकिंग- बिस्तर से उठे नही कि डोल गई धरती, तिब्बत समेत देश के हिस्सों भूकम्प, 32 की मौत
देश के कई राज्यों सहित नेपाल, चीन से लेकर तिब्बत तक मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेपाल में तेज भूकंप आने के चलते बिहार में भी धरती डोली। बिहार के कई जिलों में इसका असर दिखा।
वहीं, तिब्बत (Tibet Earthquake) में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है। वहां कई इमारतें धराशायी हो गई हैं, जिससे 32 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेगूसराय, मुंगेर, शिवहर और सारण में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत में था
तिब्बत था भूकंप का केंद्र
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप तिब्बत के शिजांग में रहा। भूकंप के झटके नेपाल और भारत के बिहार, असम और सिक्किम में भी महसूस हुए। वहीं, बंगाल के मालदा और कुछ और इलाकों में भी धरती हिली।
देश के कई राज्यों सहित नेपाल चीन से लेकर तिब्बत तक आज भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। तिब्बत में भूकंप से बड़ा नुकसान देखने को मिला है। कई इमारतें धराशायी होने से 32 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का असर बिहार में भी दिखा वहां के कई जिलों में झटके महसूस हुए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी का पीएसपी हॉस्पिटल बना विदेशी मरीजों की उम्मीद का किरण