ब्रेकिंग -मुख्यमंत्री धामी का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध किया।
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बनभुलपुरा थाना के एसएचओ नीरज भाकुनी ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य सड़क की तरफ बढ़ने नही दिया
हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी एवम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड से जा रहे मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


