ब्रेकिंग- कॉर्बेट पाखरो सफारी प्रकरण, CBI-ED से हरक सिंह रावत को मिली क्लीन चिट!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कॉर्बेट पाखरो सफारी प्रकरण, CBI-ED से हरक सिंह रावत को मिली क्लीन चिट harak singh rawat

कॉर्बेट पाखरो सफारी प्रकरण मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत को सीबीआई और ईडी ने क्लीन चिट दे दी है। ये दावा खुद हरक सिंह रावत ने किया है।

ADVERTISEMENTS

CBI-ED से हरक सिंह रावत को मिली क्लीन चिट

हरक सिंह रावत ने दावा किया कि सीबीआई कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में उनका नाम शामिल नहीं है, जबकि कई अधिकारियों को चार्जशीट दी गई है और शासन से कुछ अफसरों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति भी मांगी गई है। हरक सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की सीबीआई और ईडी ने लंबे समय तक जांच की, पूछताछ भी की, लेकिन आरोप पत्र में उनका नाम नहीं है। उनके अनुसार, यह इस बात का सबूत है कि उन्हें जांच एजेंसियों ने क्लीन चिट दी है।

निजी स्वार्थों के चलते मुझे फंसाया गया है: हरक

हरक सिंह रावत ने कहा कि पाखरो टाइगर सफारी उनका सपना था और है, जिसे उन्होंने सही नीयत से शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन, कुछ लोगों ने निजी स्वार्थों के चलते उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट पर रोक नहीं लगाई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री का कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो वह इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, क्योंकि यह गढ़वाल के विकास के लिए बेहद जरूरी है

ADVERTISEMENTS