ब्रेकिंग-#bjpmpजानिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने किसको कहा कठमुल्ला आतंकवादी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

New delhi skt.com

ADVERTISEMENTS

लोकसभा में गुरुवार रात ‘चंद्रयान-3 की सफलता’ पर एक परिचर्चा के दौरान बिधूड़ी ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली को निशाना बनाते हुए की थी. इसके बाद सदन में हंगामा छिड़ गया और विपक्षी नेताओं ने दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

अधिकारियों ने बताया कि स्पीकर ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बिधूड़ी को ये कहते हुए चेताया है कि भविष्य में अगर ऐसा बर्ताव फिर से किया गया तो उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गुरुवार को सदन में चंद्रयान की सफलता को लेकर सांसद रमेश बिधूड़ी अपना भाषण दे रहे थे कि इसी बीच बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कुछ बोला जिसको लेकर वह देश में आगे और उन्होंने उन्हें अपने भाषण के बीच में कठमुल्ला आतंकवादी कह डाल।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बिधूड़ी की टिप्पणी के फौरन बाद सदन में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर खेद जताया.

बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ न्याय होगा और स्पीकर साहब कार्रवाई करेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं भरे मन से इस सदन को छोड़ने पर विचार करूंगा.”
इस बीच भाजपा ने समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बसपा सांसद दानिश अली के ख़िलाफ़ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

ADVERTISEMENTS