ब्रेकिंग बड़ी खबर!, जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत के खिलाफ FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

jenny-case-zero-fir-harak-singh-rawat-three-others-assam

इस वक्त की बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। उत्तराखंड के चर्चित जेनी प्रकरण में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जैनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। हरक के साथ-साथ तीन अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत के खिलाफ जीरो FIR दर्ज

दरअसल ये पूरा मामला करीब 23 साल पुराना है। हाल ही में असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की थी। देहरादून में उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जेनी की मांग है कि इस मामले में नए सिरे से सीबीआई जांच हो। साथ ही डीएनए टेस्ट कराने की भी मांगी उठाई थी।

असम सीएम से भी जेनी ने की थी मुलाकात

इस मामले को लेकर बीते दिनों सम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी जेनी से मुलाकात की थी। सीएम ने पोस्ट शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी थी। उन्होंने जेनी को न्याय की लड़ाई में समर्थन देने का भरोसा दिया था। इसी के बाद से असम में कानूनी कार्रवाई की चर्चाएं तेज होनी शुरू हो गई थीं।

ADVERTISEMENTS