सरकारी कर्मियों और स्कूली बच्चों की मौज, अगले महीने लगातार इतने दिनों की छुट्टी, भाजपा सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब 14 दिसंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश में 24 नवंबर 2026 के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आज एक आदेश जारी कर दिया है।
UP Holiday December 14 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश में 24 नवंबर 2026 के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आज एक आदेश जारी कर दिया है।
24 नवंबर की जगह 14 दिसंबर को रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहले गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को कार्यकारी आदेश के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब शासन ने इस तारीख में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत 24 नवंबर को घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए 14 दिसंबर 2026, सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
बात करें दिल्ली की तो यहाँ भी रेखा सरकार ने छठ पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सरकारी छुट्टी रखने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सरकार के अधीन आने वाले स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी छुट्टी रहेगी।
छठ पूजा पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी यानी छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद लिया गया है।
9 नवंबर को जारी हुआ सरकारी आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग की को-ऑर्डिनेशन ब्रांच ने 9 नवंबर 2026 को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। आदेश पर संयुक्त सचिव प्रदीप तायल के हस्ताक्षर हैं। इसमें सभी संबंधित सरकारी विभागों और अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
लाइव न्यूज देखें
किन कार्यालयों में रहेगी छुट्टी?
सरकारी आदेश के अनुसार, 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रहेंगे। यह अवकाश छठ पूजा के लिए घोषित किया गया है। हालांकि, जारी अधिसूचना में निजी कंपनियों और निजी संस्थानों के लिए छुट्टी का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। ऐसे में निजी क्षेत्र में छुट्टी का फैसला संबंधित संस्थान के नियमों पर निर्भर करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


