ब्रेकिंग -स्कूटी मे घूमने निकले 2 दोस्तों की चाफी के पास नदी से मिली लाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के भीमताल की चाफी नदी में डूबने से दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई है। युवकों को लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था और आज दोनों के शव के समीप से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad
Ad

नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में आज स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक ब्रजवासी और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे।

दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक चैक अप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन, दोनों लाडलों के शुक्रवार देर रात तक नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। आज दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों की स्कूटी और मोबाइल की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।