अंबेडकरनगर में किशोरी और युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार




अंबेडकरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। जलालपुर में बृजेश नामक युवक ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया जबकि सचिन ने एक युवती का अपहरण किया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

किशोरी और युवती का अपहरण कर युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को बरामद करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। दर्ज मुकदमे में पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाई हैं।
जलालपुर के एक गांव की किशोरी गत 26 सितंबर को दोपहर में घर पर मौजूद थी। माता-पिता मौके पर नहीं थे। बड़ागांव चौबे का पूरा का युवक बृजेश किशोरी के घर पहुंचा। बहला-फुसलाकर अपने साथ मोटर साइकिल से लेकर भाग गया। किशोरी की मां घर पहुंची और पुत्री को न देख पता किया तो कुछ लोगों ने बताया कि किसी लड़के के साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर गई है।
मां ने आशंका जताई कि गत कुछ दिन पहले उक्त युवक किशोरी से बातें कर रहा था। तत्समय मां के पूछने पर किसी ने गुमराह कर दिया था। मां ने बृजेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। इसी थाने के दूसरे गांव की युवती गत 31 अगस्त को घर से गायब हो गई। स्वजन ने खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चला।
स्वजन ने गांव के युवक सचिन के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहृत करने की तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि शाहपुर फिरोजपुर तालाब के पास आरोपित मौजूद है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद किया। युवती व किशोरी का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में कलमबंद बयान के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं को बढ़ाया। प्रभारी थानाध्यक्ष जैद अहमद ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें