नैनीताल : उफनते नाले में बही बोलेरो,एक युवक लापता..देखे Video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और नदी-नाले खतरनाक स्तर पर बह रहे हैं। सोमवार देर रात जनपद नैनीताल के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के घरुडी बरसाती नाले में एक बोलेरो वाहन बह गया। हादसे में वाहन सवार तीन युवकों में से दो—दीपू कुनियाल और आनंद सिंह बिष्ट को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया, जबकि तीसरा युवक दीपक रस्तोगी तेज बहाव में लापता हो गया।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/oq1HZVlQTUk?si=NX8Hy1ExlAPMAdZQ

घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब तीनों युवक कोटाबाग से पतलिया लौट रहे थे। बोलेरो नाले को पार करते समय तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह से लापता युवक की फिर से तलाश शुरू की गई है। बोलेरो गाड़ी भी बहकर काफी दूर चली गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बावजूद लोग जोखिम उठा रहे हैं। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नाले पार न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS