‘BJP का दूसरा नाम -पेपर चोर…’!, UKSSSC Paper Leak पर भड़के राहुल गांधी! पोस्ट में लिख दी ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uksssc-paper-leak-rahul-gandhi-calls-bjp-paper-chor

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में युवाओं का प्रदर्शन अभी भी जारी है। छात्र धरने पर बैठे है और सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तराखंड पेपर मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए उन्हें वोट चोर के बाद पेपर चोर भी बताया है।

ADVERTISEMENTS

UKSSSC Paper Leak पर भड़के राहुल गांधी!

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज BJP का दूसरा नाम है – पेपर चोर! देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।”

पेपर लीक को रोकने के लिए मजबूत सिस्टम की जरूरत

उन्होंने आगे लिखा कि, “हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।

युवाओं के साथ खड़े है राहुल गांधी

बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और ये सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।
युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं – ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’ ये सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है। ये न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।”

ADVERTISEMENTS