भाजपा ने कांग्रेस को दिया करारा झटका,कांग्रेस का ये नेता हुआ भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। जी हां बता दें कि कुछ ही दिनों महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए दुर्गेश लाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में दुर्गेश लाल ने भाजपा का हाथ थामा।

-->

आपको बता दें कि पुरोला विधानसभा सीट से दुर्गेश लाल 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे और 13000 से अधिक वोटों से हारे थे। वहीं इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन अब ठीक चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।अपने विधानसभा क्षेत्र पुरोला में दुर्गेश लाल की अच्छी पकड़ है। अगर भाजपा दुर्गेश लाल को पूरा विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारती है तोइसका फायदा 2022 में भाजपा को मिल सकता है।