31 दिसंबर से पहले हर बूथ पर तैनात होगा BJP का BLA, 11,733 बूथों पर तैयारी तेज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP ) आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर से पहले राज्य के हर पोलिंग बूथ पर उसका बीएलए (BLA) तैनात होगा।

ADVERTISEMENTS

11,733 बूथों पर बीएलए नियुक्त करने का लक्ष्य

भाजपा ने इसी कड़ी में 70 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 की वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमें बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी 11,733 बूथों पर अपने बीएलए नियुक्त किए जाएं, ताकि बूथ प्रबंधन, वोटर संपर्क और संगठन की जमीनी मजबूती को नई गति मिल सके।

चुनाव आयोग ने दिए हैं सभी राजनीतिक दलों को BLA तैनात करने के निर्देश

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को अपने बीएलए तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 144 बीएलए-1 नियुक्त किए जा चुके हैं, जिनमें से 70 भाजपा के हैं। पार्टी की इस रणनीति ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है

ADVERTISEMENTS