#Bjp लोकप्रिय इस भाजपा नेता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बाबा के द्वार पर हवन यज्ञ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani skt. com

ADVERTISEMENTS

यहां कठघरिया के हैड़ा खान मंदिर में बाबाहैडा खान के द्वार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जन ससरोकारों से जुड़े रहने वाले मनोज पाठक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन यज्ञ किया गया

जानकारी मिली है कि मनोज पाठक का स्वास्थ्य पिछले दिनों खराब हो गया था जिसके लिए वह उपचार के लिए दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है उनके समर्थकों का कहना है कि बाबा का आशीर्वाद रहेगा और वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ लेकर हमारे बीच उपस्थित होंगे।

मनोज पाठक के बारे में यह कहा जाता है कि वह कोरना काल तथा इससे पहले भी महिलाओं को स्वावलंबन के लिए उत्प्रेरित करते रहते थे तथा उन्हें कई तरह की सहायताएं भी उपलब्ध कराते उनके द्वारा हल्द्वानी के बिठौरिया में एक लाइब्रेरी तथा छड़ेल में भी एक एक पर्णिका नाम से स्वालंबन सहायता केंद्र शुरू किया गया है। उसके अलावा कोटा बाग क्षेत्र में भी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लाइब्रेरी के साथ महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़ा जाता है।

ताकि उनकी आजीविका निरंतर चलती रहे आज उनके समर्थक बड़ी संख्या में हैड़ा खान बाबा मंदिर में पहुंचे वहां उन्होंने हवन यज्ञ किया तथा भगवान महादेव और विष्णु भगवान से प्रार्थना की कि वह शीघ्र उनके कष्टों को दूर कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

इस मौके कालाढूंगी विधानसभा के कोटा बाग कालाढूंगी रामपुर रोड लामाचौड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे जिनमें मुख्य रूप से हर्ष सिंह जलाल ,बालम सिंह देवका, गोविंद सिंह बोरा पुष्कर सिंह खलनायक चंदन सिंह बिष्ट जानकी मेहरा महेंद्र सिंह सामंत ,पंकज गौड़, नरेंद्र सिंह किरौला ,मुकेश पडलिया ,प्रकाश चंद्र जोशी ,कमल मेहरा ,शांति मेहरा, निकिता, राकेश भारद्वाज, दीपक बिष्ट ,डॉ राजेंद्र बिष्ट डांगी जी , हेम पांडे प्रभा जलाल ,मंजू खलनायक, इत्यादि लोक सम्मिलित हुए

ADVERTISEMENTS