भाजपा ने ने फिर किया बदलाव विप्लव गए माणिक बने इस राज्य के नए सीएम

ख़बर शेयर करें

अगरतल्ला एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले एक बार फिर एक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन किया है। इस बार त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए विप्लव दास देव के स्थान पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहब को प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी है। अगले वर्ष अगरतला में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी ने विप्लव देव के खिलाफ पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भाँप कर उनसे मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया।

विप्लव देव ने विगत दिवस प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी उसके बाद त्रिपुरा लौटने के बाद सभी को चौक आते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य के पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मानिक शाह के विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा करते हुए कहा कि विप्लव देव की जगह मानिक शाह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम का एलान किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई, मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

इससे पहले बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।

त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी। इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया।

आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा। एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे त्रिपुरा की सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने तहे दिल से अपने राज्य की सेवा की है और हमेशा अपने राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। त्रिपुरा निश्चित रूप से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। जय हिंद। उन्होंने माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई भी दी।