भाजपा नेता को घर में घुस कर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
ADVERTISEMENTS

गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष को घर में घुस कर गोली मार घायल कर दिया गया है। आनन फानन में परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें काशीपुर निजी अस्पताल में रेफर किया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू हो गई है।
गदरपुर में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा को अज्ञात ने घर में घुसकर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक पीड़ित पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



डीएम का डंडा बना असर कारक स्कूलों को करना पड़ा यह काम