भाजपा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें

bjp has called a high level meeting many prominent
हिमंत विश्व शर्मा ने बने दूसरी बार असम के सीएम, राज्यपाल ने…

आज यानी बुधवार 13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,…

रायपुरः आज यानी बुधवार 13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन होगा। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

वहीं, बीते मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।