bjp भाजपा काटेगी कई सांसदों के टिकट, नए चेहरों को मिलेगी सांसदी

ख़बर शेयर करें

देश में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि फरवरी-2024 के दूसरे सप्ताह तक लोकसभा चुनाव 2024 की विधिवत घोषणा हो जाएगी। मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रैल माह में लोकसभा-2024 के चुनाव होंगे। इस बीच बड़ी खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अनेक वर्ततान सांसदों के टिकट काटने का मन बना लिया है। अकेले उत्तर प्रदेश में 35 से 40 सांसदों के टिकट काटे जाएंगे।

Ad
Ad

सर्वे में कई हुए फेल
भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी सांसदों का अंतरंग सर्वे करा लिया है। इस सर्वे में अनेक सांसद पार्टी के पैरामीटर पर “फेल” साबित हुए हैं। सर्वे में “फेल” हो गए सांसदों के टिकट काटने का मन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व या यूं कहें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने बना लिया है। पार्टी के सूत्रों का दावा है कि अकेले उत्तर प्रदेश में 35 से 40 सांसदों के टिकट काटे जाने का फैसला हो गया है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कटेंगे सबसे ज्यादा टिकट
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर खास पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने चेतना मंच को बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को तीन दर्जन से अधिक सांसदों के टिकट काटकर सांसदों के स्थान पर विधायकों को टिकट दिए जाएंगे। साथ ही कुछ नए चेहरों को भी सांसद बनाने के लिए चुनावी मैंदान में उतारा जाएगा। पत्रकार सर्वेश सिंह का दावा है कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों के टिकट काटे जांएगे। उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी के हिसाब से पश्चिमी उप्र के 10 से 12 सांसदों के टिकट काटे जांएगे। इसी प्रकार बुंदेलखंड में 6 से 7 तथा 10 से 12 टिकट पूर्वी उत्तर प्रदेश के सांसदों के काटे जाने की संभावना है।

टिकट बंटवारे में भी चौंकाएगी भाजपा
आपको पता ही है कि चुनाव हो अथवा नेता तय करने का विषय। भाजपा के नेता नरेन्द्र मोदी हमेशा चौंकाने वाला फैसला करते हैं। इसी प्रकार का चौंकाने वाला फैसला पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में करेंगे। भाजपा की राजनीति को समझने वाले सूत्रों का दावा है कि इस बार भाजपा उप्र में एक नया प्रयोग करने वाली है। इस प्रयोग के तहत उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में वर्तमान सांसदों के टिकट काटकर प्रदेश के कुछ विधायकों तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने हुए कुछ मंत्रियों को भी लोकसभा-2024 में लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लम्बे अर्से से पत्रकारिता कर रहे आर.पी. रघुवंशी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ लोकसभा सीट से लेकर बुलंदशहर, अलीगढ़ तथा बागपत तक में वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। यह बात तय मानी जा रही है कि उत्तर प्रदेश में 35 से 40 वर्तमान सांसदों के टिकट काटने के संकेत पार्टी का नेतृत्व दे चुका है। पार्टी के अंतरंग सर्वे को एक बार फिर खंगाला जा रहा है। टिकट कटने की चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश में अनेक वर्तमान सांसदों के दिल की धड़कन बढ़ गयी है।