Bilapur News: वॉट्सऐप पर गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, युवती ने बॉयफ्रेंड को चाकू घोंपकर मार डाला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बिलासपुर में एक प्रेमिका ने शादी विवाद के बाद वॉट्सएप पर ब्लॉक करने से नाराज होकर अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी क …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS
News Article Hero Image
मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी एक होटल में काम करते थे। वह आरोपी रोशनी सूर्यवंशी से इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। (फोटो सोर्स- X)

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले 6 महीने से प्रेम संबंध था। इसके बाद शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी क्रम में सोमवार (2 फरवरी 2026) को युवक ने युवती को वॉट्सएप पर ब्लॉक कर दिया।

ब्लॉक करने के बाद युवती बेहद नाराज हो गई। फिर मंगलवार (3 फरवरी 2026) की सुबह युवती युवक के कमरे पर पहुंची और उसे अनब्लॉक करने के लिए कहा। मना करने पर युवती ने चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। इसके बाद युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शोर सुनकर अन्य युवक वहां पहुंचे और आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कैसे हुआ था प्यार?

मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी एक होटल में काम करते थे। वह आरोपी रोशनी सूर्यवंशी से इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। धीरे-धीरे दोनों के प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन इसी शादी को लेकर विवाद की वजह से कामता को रोशनी ने मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अफसर सुम्मत साहू ने कहा है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है।

आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि उसने चाकू सिर्फ कामता को डराने के लिए ले गई थी, लेकिन जांच में उसके इरादे, उनके रिश्ते की प्रकृति और हत्या से पहले की घटनाओं के क्रम की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS