एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,फर्जी आर्मी लेफ्टिनेंट किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एसटीएफ देहरादून को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने एक फर्जी आर्मी लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसटीएफ को विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली कि एक फ़र्ज़ी स्टार लगी यूनिफार्म पहना और आई कार्ड आदि बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाकों में एक नकली लेफ्टिनेंट घूम रहा है। इसकी सूचना मिलने पर सचिन अवस्थी को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने गिरफ्तार किया।गोपनीय स्थान पर पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगों को नौकरी का लेटर देकर ठगी करता था। फर्जी लेफ्टिनेंट का नाम सचिव अवस्थी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

उसने पूछताछ में बताया कि वो फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर और वर्दी पहनकर लोगों से नौकरे के नाम पर पैसा लेता था। आरोपी सचिन अवस्थी के घर से सर्च में लैपटॉप में ऐसे दस्तावेज़ जो फ़र्ज़ी नौकरी देने से संबंधित प्राप्त हुए हैं। साथ ही आर्मी की यूनिफार्म,आई कार्ड आर्मी का, आदि उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ द्वारा पूछताछ और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS