BJP में बड़ा फेरबदल! युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी,लिस्ट जारी

भोपाल: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति के बाद Bharatiya Janata Party के युवा संगठन Bharatiya Janata Yuva Morcha के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार संगठन में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ पुराने कार्यकर्ताओं को भी उनके अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह बदलाव संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नई टीम के गठन से युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, संगठनात्मक विस्तार के तहत भाजपा में लगातार विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियों का दौर भी जारी है, जिससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन