अंबानी-अडानी के बीच बड़ी साझेदारी!, इस कारोबार के लिए मिलाया हाथ, आपको भी होगा फायदा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Jio-BP-Adani-Total-Gas-Partner-Expanding-CNG-and-Fuel-Retail-in-India-2

देश के दो बड़े दिग्गज गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने हाथ मिला लिया है। एक कारोबार के लिए दोनों दिग्गज साथ आ गए हैं। और इसका फायदा सिर्फ इनको नहीं आम इंसान को भी होगा। दरअसल अडानी की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Ltd- ATGL) और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस बीपी मोबिलिटी (Reliance BP Mobility) के ब्रांड Jio-bp के बीच साझेदारी हुई है। दोनों कंपनियां अपने ईंधन की बिक्री मिलकर बढ़ाएंगी।

ADVERTISEMENTS

adani-and-ambani-partnership-atgl-jio-bp

अंबानी-अडानी ने इस कारोबार के लिए मिलाया हाथ ATGL Jio-bp Partnership

बता दें कि भारत का ईंधन बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ये करीब 150 अरब डॉलर का है। ऐसे में दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के अनुसार, कई ATGL के पेट्रोल पंप पर Jio-bp का पेट्रोल और डीजल मिलेंगे। और ऐसा ही कुछ Jio-bp के पेट्रोल पंप में भी देखने को मिलेगा।

Jio-bp पर एटीजीएल के सीएनजी स्टेशन लगाए जाएंगे। इस बात की जानकारी अडानी टोटल गैस द्वारा दी गई है। ऐसे में अब ग्राहकों इस साझेदारी के बाद दोनों कंपनियों के एक ही जगह पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मिल जाएंगी।

प्राइवेट कंपनियां को हो रहा मुनाफा

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी (Nayara Energy) जैसी प्राइवेट तेल कंपनियां अच्छा प्रोफिट कमा रही हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं घटाई हैं। जिसका फायदा प्राइवेट कंपनियां उठा रही है।

बाजार में बढ़ रही हिस्सेदारी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो सरकारी कंपनियों से करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की कम कीमत पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी जनता को पेट्रोल और डीजल बेच रही है। जिससे बाजार में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही हैं। अप्रैल-मई के महीने की बात करें तो डीजल की बिक्री में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी में उछाल आया है। ये 9.6% से बढ़कर 11.5% हो गई। तो वहीं पेट्रोल में भी हिस्सेदारी 9% से बढ़कर 10% हुई है।

भारत में तेल की मांग में बढ़ोतरी

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक भारत में तेल की मांग सबसे ज्यादा होगी। ईंधन की मांग के मामले में चीन शायद पहले ही चरम पर पहुंच चुकी है। आने वाले सालों में भारत में तेल की मांग बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS