बड़ी खबर -रोडवेज कर्मचारियों ने 3 सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ दिया धरना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर से बसों के पहिए थमने लगे हैं अब आप सोचेंगे इस प्रकार की बात क्यों कर रहे हैं तो बता दे कि उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एक बार फिर से राज्य सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ मुखर हो गया है। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना दिया और 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार एवं परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने और मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की इसके साथ ही परिवहन निगम पर अनुबंधित बसों का बेड़ा बढ़ाने और अपनी बसों को कम करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार व परिवहन निगम को चेतावनी देते हुए 31 जनवरी तक उनकी मांगे पूरी न किए जाने पर हड़ताल और चक्काजाम की चेतावनी दी है।

-->