बडी खबर- सरकार ने FACEBOOK,YOUTUBE और INSTAGRAM सहित 26 सोशल मीडिया साइट में लगाया प्रतिबंध,लोग परेशान….,देखे लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


अब तक की बड़ी खबर सरकार की हवाले से सामने आ रही है जहां पर सरकार के द्वारा भारी संख्या में सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है बता दे कि सरकार के द्वारा जो प्रतिबंध लगाया गया यह भारत सरकार ने बल्कि नेपाल सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार ने गुरुवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया है। इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। मंत्रालय ने 28 अगस्त से सात दिन की समय सीमा दी थी, जो बुधवार रात को खत्म हो गई।

ADVERTISEMENTS


इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, X (ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। टिकटॉक, वाइबर, विटक, निमबज और पोपो लाइव ने पंजीकरण कर लिया है, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी की मंजूरी प्रक्रिया चल रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि अगर कोई प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन पूरा करता है, तो उसे उसी दिन बहाल कर दिया जाएगा। इस प्रतिबंध से विदेश में रहने वाले लाखों नेपाली प्रभावित होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार प्रल्हाद रिजाल ने कहा, ’70 लाख से अधिक युवा पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश में हैं। यह प्रतिबंध उनके परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत को प्रभावित करेगा।’ हालांकि, अभी तक फेसबुक या दूसरी कंपनियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS