बड़ी खबर- सड़क दुर्घटना का शिकार हुई अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही कार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में उत्तराखंड में दिन पर दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर अल्मोड़ा क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर अल्मोड़ा में एक कार सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कार में सवार चालक को कार से निकलकर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS


जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही कार आई-10 संख्या यूके 01 ए 8802 छड़ा के पास रोड से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सतीश लोहनी उम्र 58 वर्ष पुत्र गिरीश चंद्र निवासी अल्मोड़ा सवार था। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने पर दलबल के साथ मौके पर खैरना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने कार के चालक को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

ADVERTISEMENTS