बड़ी खबर- खाद्य विभाग के एक बड़े अधिकारी का रिश्वत मांगने का ऑडियो सुर्खियों में, मंत्री ने कार्रवाई के लिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं लेकिन उत्तराखंड के कई ऐसे अधिकारी हैं जो सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं. खाद्य विभाग के कुमाऊं मंडल के एक बड़े अधिकारी का रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि अधिकारी रिश्वत के नाम पर दीपावली की मिठाई और अपने गाड़ी के ड्राइवर को रिश्वत देने की बात सुनाई दे रही है ऑडियो काशीपुर निवासी सस्ता गल्ला विक्रेता ने रिकॉर्ड किया है जहां उसे रिश्वत मांगी जा रही है. ऑडियो सामने आने के बाद अब दिव्यांग सस्ता गला विक्रेता भी सामने आया है. यहां तक की सस्ता गल्ला विक्रेता अपनी दुकान को गलत तरीके से सस्पेंड करने और न्याय के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनसुनवाई दरबार में भी गुहार लगाई है ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि अधिकारी द्वारा जिले में दोबारा ज्वाइन करने और विक्रेता से उसकी दुकान की शिकायतें आने की बात कह रहा है. यह भी कह रहा है कि वह दुकान को सस्पेंड कर देगा. विक्रेता अपनी परेशानियां गिनाता है और अफसर उसको झगड़ा नहीं करने की नसीहत देता है. दूसरे ऑडियो में विक्रेता अफसर को फोन कर कह रहा है कि उसके पास बस एक लाख रुपये ही हैं बड़ी मुश्किल से एक लाख का इंतजाम हो पाया है.वह कहता है कि रुपये सरकारी या प्राइवेट चालक किसको दें इस पर अफसर सरकारी चालक को देने की बात कहता है अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सस्ता गल्ला दुकानदार भी अब खुलकर सामने आ गया है.

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS