बड़ी खबर-जिले की 33 सड़के बाधित, नैनीताल में रिकॉर्ड की गई सबसे अधिक बारिश

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रात से काफी मूसलाधार बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 99.1 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 134.0 एसएस बारिश नैनीताल में रिकॉर्ड की गई है, तो वही सबसे कम 29.2 एसएस बारिश रामनगर में रिकॉर्ड की गई है।

ADVERTISEMENTS


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के पांच राज्य मार्ग, व 28 ग्रामीण सहित अन्य मार्ग अत्यधिक वर्षा के चलते बंद है, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमार्ग में भवाली-धनाचूली-ओखलकांडा मार्ग, शहीद बलवंत सिंह मार्ग, भवाली-काफली-धनाचूली मार्ग, गर्जिया बेतालघाट मोटर मार्ग, व रामनगर-भांडारपानी मार्ग बंद हैं, जबकि 28 ग्रामीण मार्ग सहित अन्य मार्ग बंद हैं।

ADVERTISEMENTS