कांग्रेस में बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम! सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का हाथ.

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा सियासी फायदा मिला है। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ADVERTISEMENTS

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने अपनी पूरी टीम और सैकड़ों सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन का जनाधार मजबूत हो रहा है। सैकड़ों सिख-पंजाबी समाज के लोगों का कांग्रेस में शामिल होना जनता के पार्टी की विचारधारा और संघर्ष के प्रति भरोसे का संकेत है।

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजय शर्मा, वैभव वालिया, ज्योति रौतेला, नवीन जोशी, अभिनव थापर, जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, राजेश पुंडीर, जितेंद्र तनेजा, सौरभ शर्मा, जसविंदर मोटी, गुरदीप रावत, महेंद्र गुप्ता, प्रेम भारती, विपुल नौटियाल, ललित बद्री, दिवांश जोशी, मुकीम अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, आरती अग्रवाल और बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS