सेना में भर्ती करवाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 2.75 लाख रुपये ठगकर गायब हुए आरोपी

ख़बर शेयर करें

Hero Image

, गुरदासपुर। थाना काहनूवान की पुलिस ने सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। दलबीर सिंह निवासी भिखारी हारनी ने बताया कि आरोपित ने उनके भांजे प्रभजीत सिंह निवासी भिखारी हारनी को सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया।

आरोपित ने उनसे 2.75 लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बावजूद न तो उनके भांजे को सेना में भर्ती कराया गया और न ही उसके पैसे ही लौटाए गए। पुलिस ने आरोपित सुरजीत सिंह और ज्योति निवासी चोचला थाना भैणी मियां खां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।