NEET Paper Leak Case में कोर्ट का बड़ा फैसला!, मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका हुई खारिज

NEET Paper Leak Case Update: NEET पेपर लीक मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। गिरफ्तार मनीषा वाघमारे (Manisha Waghmare) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। मनीषा वाघमारे की तरफ से सुनवाई के दौरान उनके वकील ने बचाव के लिए कई अपने तर्क रखे। जिसमें बताया गया कि ऐसा कोई भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर उन्हें जेल में रखा जाए। लेकिन कोर्ट ने सभी तर्क सुनते हुए उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।
NEET Paper Leak Case में कोर्ट Manisha Waghmare की जमानत याचिका की खारिज
दरअसल मनीषा वाघमारे की तरफ से सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट एक सर्टिफाइड एजुकेशन काउंसलर हैं। जिसके लिए उन्हें नियमित फीस मिलती रहती है। CBI द्वारा जिस बैंक एंट्री का जिक्र किया गया है वो 3.50 लाख रुपए उनके पास पैतृक संपत्ति की गिफ्ट डीड से आया था।
बचाव में मनीषा के वकील ने रखा अपना पक्ष
बचाव में उन्होंने कोर्ट को बताया कि मनीषा के खाते में कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसके चलते वो जेल में रहे। सीबीआई द्वारा भी घर की दो बार तलाशी ली गई। लेकिन वहां भी कैश बरामद नहीं हुआ।
CBI ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया
तो वहीं जमानत याचिका का CBI ने विरोध किया। कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि मनीषा वाघमारे खुद को सर्टिफाइड एजुकेटर कहती हैं। लेकिन वो ब्यूटी पार्लर भी चलाती हैं। जांच एजेंसी की माने तो उन्होंने केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स के प्रश्न लोखंडे को दिए। यहीं प्रश्न बाद में शुभम तक पहुंचे।
पैसे लेकर छात्रों को परीक्षा के प्रश्न देती थी
सीबीआई ने आरोप लगाया कि वो पैसे लेकर छात्रों को नीट परीक्षा के प्रश्न देती थीं। उनके पास छात्रों के बयान भी मौजूद हैं। जिन्होंने ये बात कबूली है कि उन्होंने मनीषा वाघमारे को पैसे दिए। दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर कोर्ट ने मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज कर दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन