बिग ब्रेकिंग-Haldwani- 3 दिवसीय हड़ताल पर गए पटवारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : लेखपाल संघ के बैनर तले आज से सभी लेखपाल पटवारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हल्द्वानी तहसील में बहिष्कार पर बैठे लेखपाल संघ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जमीनों के अंश निर्धारण को लेकर सभी लेखपालों को बिना सुविधाओं के काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास कोई खतौनियों का डाटा उपलब्ध है ना ही उन्हें लैपटॉप या अन्य सुविधाएं दी गई है।

ADVERTISEMENTS

इससे पूर्व पीएम किसान निधि के संबंध में भी लेखपालों से इसी तरह का कार्य कराया गया था, लेकिन इस बार लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा का कहना है कि सरकार उनसे काम कराए इसमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्हें काम करने के लिए सुविधा भी दी जानी चाहिए। इसलिए वह तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं आगे यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे रणनीति पर कार्य करेंगे

ADVERTISEMENTS