Big breking उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 53 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के किये ट्रांसफर, लिस्ट देखें

उत्तराखंड police transfer: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने 53 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के ट्रांसफर किये हैं। इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है ।
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल
लिस्ट में पहला नाम विनोद गुसाईं का है। गुसाईं डालनवाला के नए प्रभारी निरीक्षक बने हैं। जबकि नरेश राठौर को पटेलनगर थाने की कमान सौंपी है। वहीं नरेंद्र गहलावत को मसूरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके अलावा प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं एसएसपी डोभाल ने उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किये हैं। रायपुर, प्रेमनगर, सहसपुर, सेलाकुई, कैंट, राजपुर समेत कई थाना-चौकियों में नई तैनाती की गई है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


