बिग ब्रेकिंग -10वीं और 12वीं उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट इस दिन होंगे घोषित,पड़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के द्वारा 19 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे तक घोषित कर दिया जाएंगे इसके बाद अपना परीक्षाफल उत्तराखंड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं जिसको लेकर आदेश जारी कर दिया गए है।

ADVERTISEMENTS

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS