बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 पीसीएस अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

ख़बर शेयर करें

यूपी में शुक्रवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने देर रात 19 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। वरिष्ठता के आधार पर इन अफसरों को जिम्मेदारी मिली है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 पीसीएस अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट  
यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल

लखनऊ: यूपी में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शुक्रवार रात को 19 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इस नई तबादला सूची में कई प्रमुख जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं

अफसरों की तबादला सूची

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सुल्तानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौतमबुद्धनगर, सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।  दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मेरठ के अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ के पद पर यथावत बने रहेंगे। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुजफ्फरनगर बनाया गया है।  राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), जालौन बनाया गया है।  मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, जालौन को नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप सचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर बनाया गया है।

शासन ने तबादला पाए सभी आलाधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

खबर अपडेट हो रही है…