भीमताल: अलचौना में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दहशत में ग्रामीण, देखें वीडियो…

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


भीमताल: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीमताल के अलचौना गांव के पांडेचौर क्षेत्र में बारिश के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। घरों के अंदर से पानी निकलने और पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। हालात को देखते हुए कई ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

साभार-दैनिक विज़न

बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को घरों, रास्तों और जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।पहाड़ों की खूबसूरती देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इन्हीं पहाड़ों के बीच रहने वाले ग्रामीणों के सामने मुश्किल हालात पैदा हो जाते हैं। हर बारिश के साथ भूस्खलन, मलबा और जलभराव का खतरा बढ़ जाता है।अलचौना के पांडेचौर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें पहाड़ों की खूबसूरती के पीछे छिपी ग्रामीणों की इस चुनौतीपूर्ण जिंदगी को उजागर कर रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS