भीमताल ब्रेकिंग- सीडीओ ने किए दो अधिकारियों के स्थानांतरण।।

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भीमताल,
जनहित को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जनपद में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड विकास अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग श्रीमती श्वेता का स्थानांतरण विकास खण्ड हल्द्वानी किया गया है, जबकि प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर को हल्द्वानी से कोटाबाग स्थानांतरित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को जनहित में आवश्यक कदम बताया गया है।

ADVERTISEMENTS