भाभी ने लगाया देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहाँ एक महिला ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास और छुपकर नहाते वक्त की वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके अनुसार वह अपने पति व उसके छह भाईयों के साथ रहती है। जिनमें से उसके तीन देवर कुआंरे हैं।उसका एक देवर उस पर पहले से ही गलत नजर रखता है।

ADVERTISEMENTS

महिला का आरोप है कि एक रोज जब वह नहा रही थी तो उसके देवर ने उसका अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया,​ जिसे वह अपने दोस्तों को भी दिखा चुका है।महिला ने आरोप लगाया कि गत दिवस 15 जुलाई को जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो उसका देवर कमरे में घुस आया और वहां उसने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने हल्ला मचाया तो उसके जेठ व अन्य देवरों ने उसे देवर की पकड़ से आजाद किया।इस दौरान उसके वहशी देवर ने उसके साथ गाली—गलौज व मारपीट भी की। साथ ही दोबारा ऐसा करने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है और शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS