देवर के Sperm से मां बनो…’ शादी के साल बाद भी नहीं हुई संतान तो तीन बार करवाया IVF जो रहा असफल, फिर संबंध बनाने…

ख़बर शेयर करें

ahmedabad lady doctor pressured to conceive using brother in law s sperm

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने 21वीं सदी के दावों और समाज की कथित साक्षरता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। यहां एक सरकारी महिला डॉक्टर को संतान प्राप्ति के लिए उसके ससुराल वालों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे मजबूरन…

Ahmedabad Lady Doctor Torture : गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने 21वीं सदी के दावों और समाज की कथित साक्षरता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। यहां एक सरकारी महिला डॉक्टर को संतान प्राप्ति के लिए उसके ससुराल वालों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामला किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है जहां रक्षक (पुलिस अधिकारी ससुर) ही भक्षक बन गया।

वारिस के लिए जाहिलाना मांग

पीड़ित महिला डॉक्टर की शादी साल 2023 में एक सरकारी कर्मचारी के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद जब संतान नहीं हुई तो मेडिकल जांच में पता चला कि पति पिता बनने में सक्षम नहीं है। इसके बाद तीन बार IVF (In Vitro Fertilization) का प्रयास किया गया जो असफल रहा। इसके बाद ससुराल वालों ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए बहू पर दबाव बनाया कि वह अपने देवर के शुक्राणु (Sperm) से मां बने।

ससुर पुलिस में PSI, बहू को दी वर्दी की धमक

महिला ने बताया कि उसके ससुर जो पुलिस में पीएसआई (PSI) हैं वह उसे लगातार धमकाते थे। जब महिला ने देवर से संबंध बनाने या उसके स्पर्म से IVF कराने से इनकार कर दिया तो ससुर ने रौब दिखाते हुए कहा, “अगर पुलिस के पास भी जाओगी तो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।” महिला का आरोप है कि पति ने भी उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

थाईलैंड की सीक्रेट ट्रिप और खुलासा

घटनाक्रम में मोड़ तब आया जब पति ने ट्रेनिंग के नाम पर सौराष्ट्र जाने का बहाना बनाया लेकिन हकीकत में वह थाईलैंड की यात्रा पर निकल गया। जब पत्नी ने उसके ऑफिस जाकर जांच की तो पता चला कि वह 15 दिन की छुट्टी पर है। इस झूठ को पकड़ने पर ससुर और पति भड़क गए।

लाठी-डंडों से पिटाई और घर से बाहर निकाला

पीड़िता के मुताबिक एक दिन जब वह अपने घर पहुंची तो उसकी सास, देवर और अन्य ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया। महिला के बाल पकड़कर उसे लाठी-डंडों और घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। अपनी जान बचाकर वह पड़ोसियों के घर भागी। आखिरकार महिला हेल्पलाइन अभयम की मदद से वह पुलिस स्टेशन पहुंची।

वेजलपुर थाने में FIR दर्ज

महिला डॉक्टर की शिकायत पर अहमदाबाद के वेजलपुर पुलिस स्टेशन में पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।